Pages

Sunday, February 17, 2013

General Knowledge Quiz in hindi: जनरल नॉलेज क्विज

1. प्रतिष्ठित पत्रिका द इकोनॉमिस्ट ने वर्ष 2014 के आम चुनाव में कांग्रेस की ओर से मौजूदा वित्तमंत्री पी चिदंबरम के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार होने का दावा किया है. द इकोनॉमिस्ट किस देश की पत्रिका है?

(क) संयुक्त राज्य अमेरिका (ख) ब्रिटेन (ग) ऑस्ट्रेलिया

2. वैश्‍विक तौर पर कार्बन-डाइ-ऑक्साइड गैस के उत्सर्जन में लगातार वृद्धि की गति बनी हुई है. अमेरिका इसमें कटौती के बाद सर्वाधिक कार्बन उत्सर्जन करने वाले देशों की सूची में दूसरे नंबर पर बना हुआ है. हालिया, रिपोर्ट के मुताबिक सर्वाधिक कार्बन उत्सर्जन करने वाले देशों की सूची में पहले नंबर पर कौन-सा देश है? 

(क) चीन (ख) भारत (ग) र्जमनी

3. डेलॉय एंड यूएस काउंसिल ऑन कंपीटीटिवनेस की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन के बाद कौन-सा देश दूसरी सबसे प्रतिस्पर्धी मैन्युफैक्चरिंग अर्थव्यवस्था वाला देश होगा ?

(क) भारत (ख) अमेरिका (ग) जापान

4. संविधान के किस अनुच्छेद के तहत देश के नागरिकों को अभिव्यक्ति की आजादी का अधिकार दिया गया है? 

(क) अनुच्छेद-21 (ख) अनुच्छेद-19-एक- (ए) (ग) अनुच्छेद-14

5. महेश भूपति ने घोषणा की है कि वर्ष 2013 में वे खेलों से संन्यास ले सकते हैं. भारतीय खिलाड़ी महेश भूपति का संबंध किस खेल से है? 

(क)क्रिकेट (ख) बैडमिंटन (ग) लॉन टेनिस 

6. हालिया शोध के मुताबिक, किस विटामिन के प्रयोग से महिलाओं में अल्जाइमर का खतरा कम हो जाता है? 

(क) विटामिन-ए (ख) विटामिन-बी (ग) विटामिन-डी


सही उत्तर 1.(ख) 2.(क) 3.(क) 4.(ख) 5.(ग) 6.(ग)


1. जलवायु परिवर्तन पर दोहा दौर की वार्ता को बचाने की मेजबान देश कतर द्वारा निराशापूर्ण कोशिश किये जाने के बीच संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन ने 2020 तक क्योटो प्रोटोकॉल को बढ.ाने की घोषणा की. इस संधि पर पहली बार कम सहमति बनी थी?

(क) 2008 (ख) 1997 (ग) 2001

2. वर्ष 1993 में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित और रंगभेद के खिलाफ विरोध करने के कारण दो दशक से अधिक वक्त तक जेल में बिताने वाले नेल्सन मंडेला का संबंध किस देश से है? 

(क) दक्षिण अफ्रीका (ख) अज्रेंटीना (ग) वेनेजुएला

3. यौन शोषण के अरोपों से घिरे और विवादों में रहने वाले इटली के पूर्व प्रधानमंत्री सिल्वियो बलरुस्कोनी ने फिर चुनाव लड़ने का फैसला किया है. इटली के मौजूदा प्रधानमंत्री का नाम क्या है?

(क) मारियो मोंटी (ख) रोमानो प्रोडी (ग) गिलियानो अमातो 

4. भारत के विकसित राज्यों में शुमार गुजरात मानव विकास सूचकांक के मामले में अन्य राज्यों से काफी पीछे है. इस सूची में गुजरात कितने पायदान पर है? 

(क) 17 वें (ख) 18वें (ग) 19वें 

5. मेलबोर्न में संपत्र हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में ओलिंपिक रजत पदक विजेता हॉलैंड को हराकर किस देश ने यह खिताब अपने नाम किया? 

(क)भारत (ख) पाकिस्तान (ग) ऑस्ट्रेलिया 

6. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के तहत संविधान संशोधन की बात कही गयी है? 

(क) अनुच्छेद-251 (ख) अनुच्छेद-364 (ग) अनुच्छेद-368


सही उत्तर 1.(ख) 2.(क) 3.(क) 4.(ख) 5.(ग) 6.(ग)

1. 26 अगस्त से 31 अगस्त तक होने वाले गुटनिरपेक्ष आंदोलन देशों का सम्मेलन (नाम) किस देश में आयोजित हो रहा है ?

(क) ब्राजील (ख) दक्षिण अफ्रीका (ग) ईरान 



2. गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे को लोकसभा में सदन का नेता बनाया गया है. गृहमंत्री शिंदे से पहले लोकसभा में सदन के नेता कौन थे?

(क) प्रणब मुखर्जी (ख) पी चिदंबरम (ग) एके एंटनी



3. प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में कैबिनेट ने इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (इसरो) के डिपार्टमेंट ऑफ स्पेस को किस ग्रह पर भारतीय सेटेलाइट भेजने की मंजूरी दी है? इस मिशन के तहत अगले साल उपग्रह भेजा जायेगा.

(क)बृहस्पति (ख) मंगल (ग) शुक्र 



4. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दूरसंचार स्पेक्ट्रम की नीलामी के लिए न्यूनतम आरक्षित मूल्य कितना रुपया तय किया है?. 

(क)15,000 करोड़ (ख) 14,000 करोड़ (ग) 16,000 करोड़



5. मुफ्त वेबमेल सेवा को नया रूप देते हुए इसका नाम हॉटमेल की जगह आउटलुक डॉट कॉम करने का फैसला किया है. हॉटमेल किस कंपनी की सेवा थी, जिसे प्रतिद्वंद्वी कंपनी गूगल की जीमेल सेवा की चुनौती के तौर पर माना जा रहा है ? 

(क)याहू (ख) एप्पल (ग)माइक्रोसॉफ्ट 



6. लंदन ओलिंपिक में भारत ने अभी तक एक सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज मेडल जीता है. साइना नेहवाल ने ओलिंपिक का अपना पहला मेडल (ब्रॉन्ज) जीता. उनका संबंध किस खेल से है?

(क) बॉक्सिंग (ख) शूटिंग (ग) बैडमिंटन 
सही उत्तर 1.(ग) 2.(क) 3.(ख) 4.(ख) 5.(ग) 6.(ग)

1. संयुक्त राष्ट्र महासभा ने सीरिया में हिंसा रोकने और राजनीतिक बदलाव की हिमायत करने वाले प्रस्ताव को भारी मतों से स्वीकार कर लिया है. संयुक्त राष्ट्र के महासचिव का नाम क्या है?

(क) कोफी अत्रान (ख) किम जोंग इल (ग) बान की मून 



2. भारत किस देशके साथ पांच से 16 अगस्त तक 'इंद्र' नामक आतंकवाद निरोधी सैन्य अभ्यास करेगा?

(क) रूस (ख) जापान (ग) अमेरिका



3. पिछले साल ट्राई वैली विश्‍वविद्यालय में वीजा घोटाले के बाद अब हगरुअन विश्‍वविद्यालय में ऐसा ही मामला सामने आया है. इन दोनों विश्‍वविद्यालयों में भारतीय छात्रों की संख्या अच्छी खासी होती है. ये दोनों किस देश के विश्‍वविद्यालय हैं?

(क)ऑस्ट्रेलिया (ख)अमेरिका (ग) इंगलैंड 

4. भारत द्वारा पाकिस्तान से प्रत्यक्ष विदेशी निवेश की अनुमति देने के बाद स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान ने अपने देश के किन दो बैंकों को भारत में शाखा खोलने की इजाजत दी है ?

(क)यूबीएल और एनबीपी (ख) सिंध बैंक और बैंक ऑफ पंजाब (ग) जेएस बैंक और एमसीबी बैंक


5. श्रीलंका के साथ पांच एकदिवसीय मैचों की सीरिज 4-1 से जीतने के साथ ही भारत की रैंकिंग भी बेहतर हुई है. अब भारतीय क्रिकेट टीम एकदिवसीय रैंकिंग में किस पायदान पर है? 

(क)पहले (ख) दूसरे (ग) तीसरे 



6. ब्लेड रनर के नाम से मशहूर एथलीट ऑस्कर पिस्टोरियस ने कृत्रिम अंगों के साथ ओलिंपिक खेलों में हिस्सा लेकर इतिहास बनाया है. पिस्टोरियस किस देश के एथलीट हैं?

(क) दक्षिण अफ्रीका (ख) संयुक्त राज्य अमेरिका (ग) ऑस्ट्रेलिया 
 
सही उत्तर 1.(ग) 2.(क) 3.(ख) 4.(क) 5.(ख) 6.(क)

1. मुसलिम देशों की समस्याओं पर चर्चा के लिए अगले महीने ऑर्गेनाइजेशन ऑफ द इसलामिक कोऑपरेशन (ओआइसी) सम्मेलन का आयोजन कहां होना है?

(क) सऊदी अरब (ख) ईरान (ग)तुर्की 



2. नेपाल के प्रधानमंत्री द्वारा संविधान सभा को भंग करने और 22 नवंबर को चुनाव कराने की घोषणा के बाद देशमें अब भी संवैधानिक संकट बरकरार है. नेपाल के प्रधानमंत्री का नाम क्या है?

(क) रामचंद्र पौडेल (ख) पुष्प कमल दहल प्रचंड (ग) बाबूराम भट्टराई

3. भारत का संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ था, लेकिन संविधान बनाने के लिए किसकी सिफारिश पर संविधान सभा का गठन किया था?

(क)क्रिप्स योजना (ख) माउंटबेटन योजना (ग) कैबिनेट मिशन योजना 



4. बाजार पूंजीकरण के लिहाज से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया को पछाड़ कर कौन-सा बैंक देशका सबसे अधिक मूल्यवान बैंक बन गया है?. 

(क)पंजाब नेशनल बैंक (ख) एचडीएफसी बैंक (ग)सिटी बैंक



5. 27 जुलाई से ब्रिटेन में लंदन ओलिंपिक की शुरुआत हो गयी. इस खेल के आयोजन समारोह में भारतीय दल की अगुवाई सुशील कुमार ने की. उनका संबंध किस खेल से है? 

(क)क्रिकेट (ख) शतरंज (ग) कुश्ती 



6. पृथ्वी के निर्माण से लेकर पर्यावरण संकट तक की पहेली को सुलझाने के लिए समुद्र की सतह के नीचे बनायी गयी अनूठी प्रयोगशाला एक्वेरियस रीफ बेस को अब बंद करने का फैसला लिया गया है. इस प्रयोगशाला को किस देश ने बनाया था.

(क) फ्रांस (ख) अमेरिका (ग) ऑस्ट्रेलिया
 
सही उत्तर 1.(क) 2.(ग) 3.(ग) 4.(ख) 5.(ग) 6.(ख)

No comments:

Post a Comment